बाह: गुंगावली गांव में घायल सुरेश बघेल की अंत्येष्टि में शामिल हुए सांसद पुत्र राजकुमार चाहर क
बाह। बासौनी के गुंगावली गांव में भाजपा बाह देहात के मंडल अध्यक्ष एवं प्रधान रविन्द्र बघेल पर 9 अगस्त को हुए हमले में चाचा सुरेश बघेल समेत 4 परिजन घायल हुए थे। मंगलवार सुबह 11 बजे मृतक के शव की अंत्येष्टि एसीपी की ओर से सभी हमलावरों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिए जाने पर हो सकी।
सोमवार सुबह उपचार के दौरान घायल सुरेश बघेल (52) की मौत हुई थी। मंगलवार को दूसरे दिन भी गांव की गलियो में खौफनाक सन्नाटा पसरा रहा। पत्नी बिट्टी देवी, बहनें ऊषा और गुड्डी समेत परिजन सुधबुध खो बैठे हैं। भाजपा नेता के भतीजे कुनाल सिंह ने 20 नामजद एवं 10-12 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इनमें से पुलिस गोलीराम, नेकसीलाल, मुन्नेश, बबलू को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। हमले के अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस ने दबिश दे रही है। एसीपी पिनाहट अनिल कुमार ने बताया कि जल्द ही दूसरे आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मृतक दिल्ली में अपने बेटों प्रेम बघेल, मदन के साथ रह कर अगरबत्ती का कारोबार करते थे। 8 अगस्त को हुए हमले से एक दिन पहले ही गांव में हुई मौत पर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए आए थे।