फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों का दावा: सावन के सोमवार से पहले दूध पी रहे नंदी भगवान, गांव-गांव मंदिरों में लगी भक्तों की कतार

Mon, 03 Jul 2023 04:01 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में लोगों का दावा है कि सावन के सोमवार से पहले नंदी भगवान  दूध पी रहे हैं। बात फैली तो दूथ पिलाने के लिए गांव-गांव मंदिरों में भक्तों की कतार लग गई।
विज्ञापन
लोगों का दावा: सावन के सोमवार से पहले दूध पी रहे नंदी भगवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में रविवार को भोलेनाथ के मंदिर में नंदी देवता दूध पी रहे हैं। ऐसी बात आसपास के लोगों में फैल गई। फिर क्या था नंदी देव को दूध पिलाने के लिए मंदिर में भक्तों का लाइन लग गई। लोग एक एक करके मंदिर के जाते और चम्मच, गिलास या अन्य पात्रों से नंदी को दूध पिलाकर दूसरे को मौका देते। 

विज्ञापन


मामला पिनाहट क्षेत्र का है। यहां दोपहर बाद एक वीडियो सामने आया, इसमें मंदिर में नंदी के दूध पीने की बात कही गई। यह वीडियो शनिवार की रात का होने का दावा किया गया। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में मंदिर में नंदी भगवान के दूध पीने की बात तेजी से फैल गई। यह बात जो कोई भी सुनता दूध लेकर भोलेनाथ का नाम जपते मंदिर पहुंच जाता। 

यह भी पढ़ेंः- Video: भाजपा सांसद के बाद विधायक ने बीच चौराहे पुलिस को हड़काया, बोले- वर्दी का ख्याल है नहीं तो यहीं ठोकेंगे
विज्ञापन


कुछ ही समय में पिनाहट क्षेत्र के लोग लोटा, कटोरी, चम्मच से नंदी को दूध पिलाने के लिए मंदिरों की ओर दौड़ पड़े। क्षेत्र के बावन टूला, पुरनपुरा, स्याहीपुरा, पुरा जवाहर आदि गांवों के मंदिरों में नंदी को दूध पिलाने की होड़ मच गई। सोनपाल, रामबरन, हजारीलाल, संगीता, किरन, मोनल, मीनाक्षी, सरिता आदि का दावा था कि नंदी भगवान ने उनके हाथ से दूध पिया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- ताजमहल में ससुर और दामाद में चले लात-घूंसे: फट गया सिर, पश्चिम बंगाल से परिवार के साथ घूमने आए थे

चमत्कार नहीं है, जाने वैज्ञानिक वजह

ग्रामीणों ने बताया कि शिव मंदिर में स्थापित नंदी की मूर्ति दूध पी रही है। देर शाम तक लोग मंदिरों में नंदी भगवान को दूध पिलाने में जुटे रहे। डॉ. मनीष भारद्वाज ने बताया कि नंदी की प्रतिमा के दूध, पानी या कोई तरल पदार्थ पीना कोई चमत्कार नहीं है। यह पृष्ठ तनाव (सरफेस टेंशन) और केशकीय बल (केपलरी फोर्स) की वजह से होना आम बात है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें