खाटू श्याम संग भक्तों ने खेली फूलों की होली
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के आगरा में सोमवार को खाटू श्याम जी के मंदिर में भक्तों ने फूलों से होली खेली। इस मौके पर श्याम बाबा का दरबार सतरंगी फूलों से सजाया गया। हाथों में आरती की पावन ज्योत लेकर भक्तों पर फूलों की वर्षा की गई। इसका आनंद लेने के लिए दूर-दूर से भक्त पहुंचे।
खाटू श्याम जी मंदिर में फाल्गुन महोत्सव का नजारा देखते ही बन रहा था। संध्या समय श्याम बाबा के संग भक्तों ने नाचते झूमने और फागुन के गीत गाते हुए फूलों से होली खेली। भव्य श्रंगार व फूलों से सजे दरबार में विराजमान बाबा के दिव्य स्वरूप को निहारने के लिए सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी रही।
सतरंगी फूलों से सजाया गया बाबा का दरबार
- फोटो : अमर उजाला
जीवनी मंडी स्थित खाटू श्याम जी मंदिर में आज विशेष फूलों की होली का आयोजन किया गया। इसमें पांच कुंतल रंग बिरंगे फूलों की वर्षा भक्तों पर की गई। श्याम बाबा के संग होली खेलने के आनंद ने भक्तों को भाव विभोर कर दिया। भक्तों ने शाम 7 बजे से आयोजित कीर्तन में फागुन की मस्ती भरे भजनों पर भक्त खूब झूमें।
होली के उल्लास में थिरकते भक्त
- फोटो : अमर उजाला
आयो फागन, बाबा मारे होले..., रंग और गुलाल से होली खेलेंगे, आज गिरधर गोपाल से..., पर भक्तों ने श्याम बाबा के खूब जयकारे लगाए। इस अवसर पर मुख्य रूप से अध्यक्ष अनिल मित्तल, अरुण मित्तल, हेमेन्द्र अग्रवाल, विकास गोयल, विपिन बंसल, मोहनलाल अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, दिनेश चंद अग्रवाल, यश हेमेन्द्र अग्रवाल, अभिषेक मित्तल, निखिल मित्तल आदि उपस्थित थे।