श्री जगन्नाथ मंदिर में होली उत्सव का आयोजन
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के आगरा में सोमवार को श्री जगन्नाथ मंदिर में होली उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान भक्तों ने फूलों से होली खेली। इस मौके पर भक्तों ने श्रीराधा व श्याम सुंदर का पुष्प से अभिषेक किया। साथ ही हरे कृष्णा के कीर्तन पर भक्तजन जमकर झूमे।
कमला नगर (रश्मि नगर) स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर भक्तिमय होली के रंगों में डूबा नजर आया। भक्तों ने श्रीराधा व श्याम सुंदर संग फूलों की होली खेली। इससे पूर्व मंदिर के अध्यक्ष अरविन्द स्वरूप दास ने राधा कृष्ण का फूलों से अभिषेक किया। इस अवसर पर प्रह्लाद स्कूल इस्कॉन के विद्यार्थियों द्वारा भगवान की लीलाओं का मंचन किया गया।
राधा-कृष्ण का पुष्पों से हुआ अभिषेक
- फोटो : अमर उजाला
राधा-कृष्ण का पुष्पों से हुआ अभिषेक
होली के मौके पर श्री जगन्नाथ मंदिर में विधि विधान व मंत्रोच्चारण के साथ राधा-कृष्ण का पुष्पों से अभिषेक किया गया। भक्तों ने भी फूलों व गुलाल की भक्तिमय होली का आनंद लिया और एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। श्रील प्रभुपाद जी के वरिष्ठ सन्यासी शिष्य (1974 में प्रभुपाद जी से दीक्षा ली) एवं इस्कॉन वर्तमान पूज्यनीय नवयोगेन्द्र स्वामी जी महाराज ने प्रवचन दिए।
राधा-कृष्ण पर पुष्पवर्षा करते पुजारी
- फोटो : अमर उजाला
हरिनाम संकीर्तन आयोजित किया गया
मृदंग और मंजीरे के भक्तिमय स्वरों पर हरिनाम संकीर्तन का आयोजन भी किया गया। अंत में आरती पर सभी भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। बताते चलें कि सात मार्च को चैतन्य महाप्रभु के जन्मदिवस के मौके पर उनका अभिषेक शाम छह बजे किया जाएगा। उन्हें नए वस्त्र धारण कराए जाएंगे।