फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पितृ दोष से मुक्ति के लिए बटेश्वर में उमड़े श्रद्धालु

Sun, 04 Jan 2026 02:18 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
पौष पू​र्णिमा: बटेश्वर के ब्रह्मलाल मंदिर में प्रवेश के लिए भक्तों की कतार
विज्ञापन
बाह। पौष पूर्णिमा पर शनिवार को पितृ दोष से मुक्ति एवं परिवार की सुख-समृद्धि के लिए बटेश्वर में श्रद्धालु उमड़े। यमुना नदी में स्नान किया, फिर ब्रह्मलाल महाराज एवं गौरीशंकर मंदिर में दर्शन पूजन एवं दीपदान किया।
विज्ञापन


यमुना में डुबकी लगाने के बाद श्रद्धालुओं को ब्रह्मलाल जी महाराज के दर्शन-पूजन के लिए 200 मीटर लंबी लाइन में घंटों खड़े रहना पड़ा। भीड़ अधिक होने की वजह से श्रद्धालुओं ने पंचमुखी महादेव मंदिर, पातालेश्वर महादेव मंदिर, रामेश्वर महादेव मंदिर, जागेश्वर महादेव मंदिर में पितृ दोष से मुक्ति के लिए अनुष्ठान कराए। इसके बाद भंडारे में संतों को भोजन कराकर गर्म कपड़े, तिल, गुड़, कंबल एवं अन्न दान किया। मंदिर के पुजारी जय प्रकाश गोस्वामी ने बताया कि पौष पूर्णिमा पर ब्रह्मलाल महाराज के अभिषेक और दीपदान के लिए दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। पूर्णिमा व्रत अनुष्ठान, स्नान, दान, पूजा करने से श्रद्धालुओं के जीवन में सुख-समृद्धि, मानसिक शांति आती है, सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। पौष पूर्णिमा स्नान को क्षेत्र के अलावा फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, भिंड, मुरैना, धौलपुर तक के श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर के प्रबंधक अजय भदौरिया ने बताया कि पूजा अर्चना के दौरान चैन स्नेचर एवं जेब कटों पर सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी गई। कोई भी अप्रिय घटना नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें