फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गजानन के भजनों पर झूमे भक्त, किया विसर्जन

Wed, 27 Sep 2023 10:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजानन के भजनों पर झूमे भक्त, किया विसर्जन
विज्ञापन

- जेएस मेमोरियल में बच्चों ने दी प्रस्तुतियां
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। जिले भर में गणेश महोत्सव को लेकर कार्यक्रम चलते रहे। स्कूलों और कॉलेजों में भी बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। नगर के आगरा बाईपास रोड स्थित जेएस मेमोरियल में विद्यालय में गणेश उत्सव मनाया गया। शहर में कई जगह विसर्जन यात्राएं निकलीं। लोगों ने गजानन के भजन प्रस्तुत किए और झूमते हुए विसर्जन यात्रा में शामिल हुए।
जेएस मेमोरियल स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य अनिल कुमार, उप प्रधानाचार्य सुरुचि, शिक्षक बीएम चौहान, दामोदर सिंह, शिप्रा, रिया, स्वेता मिश्रा, स्नेहलता आदि ने गणेश भगवान की आरती उतारी। नन्हें-नन्हें शिष्यों ने गणेश जी, शिव जी, पार्वती जी के रूप में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए! आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वालों में देव, कार्तिक, देवांग, दीपांशी,परी, गोरी, मोनिका प्रमुख थे! भगवान शिव के रूप में कार्तिक, गणेश के रूप में परी, पार्वती जी के रूप में मोनिका, कार्तिकेय के रूप में गोरी बहुत ही आकर्षक लग रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुसमरा में गणेश सेवा समिति के तत्वावधान में नगर के इटावा मार्ग पर आयोजित गणेश महोत्सव में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के समापन के दूसरे दिन विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भोगांव नगर के मोहल्ला बक्कालान में 10 दिवसीय गणेश महोत्सव का समापन हो गया। मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्राधिकारी ने भगवान गणेश की आरती कार्यक्रम में भाग लिया। पतंजलि हरिद्वार के संस्थापक सदस्य रविकांत दुबे ने क्षेत्राधिकारी को पटका पहनाकर श्रीगणेश जी की टोपी लगाकर सम्मानित किया। इस मौके पर जलज सक्सेना, ओमकांत दुवे,माया प्रकाश श्रीवास्तव, संजीव मिश्रा,बिल्लू सक्सेना मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें