फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर पलटी श्रद्धालुओं की बस, चार महिलाओं सहित पांच घायल

Mon, 29 Nov 2021 04:40 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद के थाना नगला खंगर क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर श्रद्धालुओं की दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में 17 लोग सवार थे। इनमें पांच घायल हो गए। सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं। 
विज्ञापन
एक्सप्रेसवे पर पलटी बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के थाना नगला खंगर क्षेत्र में सोमवार तड़के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा हो गया। एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 67 के समीप श्रद्धालुओं से भरी बस पलट गई। हादसे में चार महिला सहित पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घायलों को सैफई मेडिकल कॉलेज भिजवाया। 

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक दिल्ली के न्यू अशोक नगर निवासी पुष्पा, कविता, सविता, राजवाला और अशोक कुमार परिवार के साथ एचआर 61 -डी 4620 मिनी बस से प्रयागराज जा रहे थे। बस में एक ही परिवार के 17 सदस्य सवार थे। जब उनकी बस लखनऊ एक्सप्रेसवे पर नगला खंगर थाना क्षेत्र में माइल स्टोन 67 पर पहुंची, तभी अचानक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। जिस समय बस पलटी, उस समय ज्यादातर सवारियां सो रही थीं। 
नींद की झपकी के कारण हुआ हादसा
हादसा होते ही बस में चीख पुकार मच गई। गनीमत रही कि बस नीचे खंदी में नहीं गिरी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे की जानकारी होते ही थाना नगला खंगर के एसओ पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और घायलों को निकाल कर यूपीडा एंबुलेंस से सैफई मेडिकल कॉलेज भेज दिया। 
विज्ञापन


प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि घायलों में कोई ज्यादा गंभीर नहीं था। बस में सवार अशोक, पुष्पा, कविता, राजवाला और सविता घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि बस को हंसराज पुत्र शिवचरण चला रहा था। हादसे का कारण चालक को झपकी आना बताया गया है। परिवार के सभी लोग तीर्थयात्रा पर जा रहे थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें