फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बप्पा को गाजे-बाजे के साथ लाए भक्त

Thu, 28 Aug 2025 02:15 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो11कासगंज की पक्की गली में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित करने के लिए ले जाते भक्त ।संवाद
विज्ञापन
कासगंज। जिले में बुधवार को गणेश जन्मोत्सव की धूम रही। भक्त गाजे-बाजे के साथ बप्पा को लेकर आए। घरों, मंदिरों, पंडालों में इनको विराजित कराकर पूजा अर्चना की। 10 दिन तक भक्ति की बयार बहेगी। गणेश उत्सव को लेकर भक्तों में काफी उत्साह देखा गया। गणपति मूर्तियों को लाने के लिए पहले ही बुकिंग करा दी गई। बुधवार को भक्त सुबह से ही मूर्तियों को लाने के लिए दुकानों पर पहुंच गए। डीजे, बैंड बाजे की धुन पर इनको लाया गया। कोई हाथों में गणेश को उठाकर लाया तो कोई रिक्शा व गाड़ी आदि में। भजनों पर भक्त नाचते गाते चल रहे थे। देर शाम तक मूर्तियों को लाकर विराजित कराने का सिलसिला चलता रहा। इससे मार्गों पर भक्ति की बयार बहती रही। शहर के रेलवे रोड, सहावर गेट, बिलराम गेट, सोरों गेट पर पंडालोंं, गलियों के मंदिरों, ग्रामीण क्षेत्र के मंदिरों में इनको विराजित किया गया। इसके साथ ही बड़ी संख्या में घरों पर भी मूर्तियां विराजित की गई।
विज्ञापन

तीर्थंनगरी में सजाए गए फूल बंगला: तीर्थंनगरी गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंज उठी। हरि की पैड़ी किनारे स्थित सिद्ध विनायक गणेश मंदिर में गणेश जी व रिद्धि सिद्धि का भव्य शृंगार कर आरती उतार कर प्रसाद बांटा गया। भजन कीर्तन के आयोजित किए गए। सोमेश्वर मंदिर के प्रांगण में भव्य झांकी सजाकर पुजारी लालो गोस्वामी ने श्रृंगार कर आरती उतारी। सोमेश्वर भगवान का भी शृंगार किया गया। बदरिया में कुआं वाले गणेशजी को भव्य फूल बंगला में विराजित कर आरती उतारी गई। इस अवसर पर राजेंद्र अग्रवाल, राजीव मित्तल, विवेक मित्तल, राहुल अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, डॉ. रविकांत गुप्ता, सुनील पंडित आदि मौजूद रहे। कासगंज रोड स्थित सर्वसिद्ध गणेश महाराज का भव्य फूल बंगला सजाकर श्रृंगार किया गया। 56 भोग लगाकर आरती उतारी गई। इस अवसर पर अभयराज मिश्रा, अभिषेक मिश्रा, मयंक मिश्रा एडवोकेट, शंभू उपाध्याय, रामजीलाल शर्मा, कृष्ण बल्लभ सोनिग, गोलू गुप्ता, चंद्रशेखर आदि उपस्थित रहे। हरिपदी किनारे स्थित पंचमुखी गणेश मंदिर में सेवायत सरवन दौनेरिया ने 56 भोग लगाकर आरती उतारी। यहां भंडारे के आयोजन किया गया। वराह मंदिर प्रांगण में स्थित गजानन की पं. नरेश त्रिगुणायत ने आरती उतारी। टेढ़ानीम स्थित गणेश मंदिर में गणेश जी की महाआरती के दौरान श्रीकृष्ण भारद्वाज, अतुल भारद्वाज,दिवाकर सोनी, प्रदीप भारद्वाज, विकास तिवारी आदि रहे। सिद्ध गणेश गली में भी गणेश जन्मोत्सव मनाया गया, इस दौरान आकाश महेरे, सीटू तिवारी, योगेश महेरे, विष्णु भारद्वाज आदि उपस्थित रहे। अमांंपुर कस्बे के गांधीनगर, शास्त्री नगर, जवाहर नगर, राजेंद्र नगर, नरायन नगरी, मथुराधीश मंदिर, सुभाष नगर में पंडाल सजाए गए। भगवान गणेश का भव्य शृंगार कर पूजन किया गया। इसके साथ भजन- कीर्तन का दौर शुरू हो गया। गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से पंडाल गूंजते रहे।गंजडुंडवारा। नगर में गणेश महोत्सव की धूम रही। घरों, मंदिरों में पंडाल सजाकर जन्मोत्सव मनाया। बनखंडी महादेव मंदिर ,गनेशपुरमाल गोदाम के पीछे ,मोहल्ला नानक बक्स, मोहल्ला केवल , मोहल्ला धनपाल ,मोहल्ला घासी ,मोहल्ला सुदामापुरी, चित्र गुप्त कालोनी सहित अन्य स्थानों पर गणेश पूजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें