फोटो34ट्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्रैक्टर-ट्रॉली में सवारियां लेकर जा रहे चालक को यातायात नियम
कासगंज। यातायात पुलिस ने बुधवार को चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली के सवारियां बैठाकर ले जाने पर चालान किए गए। नियमों का उल्लंघन करने पर 266 वाहनों से 3.53 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया। यातायात प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने बुधवार को गोराहा नहर पुल, बस स्टैंड, बिलराम गेट चौराहा, मांमों बाईपास सहित अन्य स्थानों पर चेकिंग की। इस दौरान तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली सवारियां बैठाकर ले जाती मिली। उनके चालान किए गए। वहीं गलत दिशा में वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने, दो पहिया वाहन पर तीन सवारी बैठाने, बिना हेलमेट, कार चलाने पर सीट बेल्ट न पहनने, नाबालिग के ई-रिक्शा चलाने पर 266 वाहनों के चालान किए गए। नियमों का पालन न करने वाले वाहनों पर 3,53,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। सीओ यातायात अमित कुमार ने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।