फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणेश चतुर्थी: यहां पर गणेश जी की प्रतिमा में धड़क रहा दिल, वीडियो कॉल पर देते हैं दर्शन, जानें क्या है रहस्य

Thu, 14 Sep 2023 01:10 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में भक्त ने भगवान गणेश की ऐसी प्रतिमा बनाई है। जिसमें दिल धड़क रहा है। यही नहीं भगवान के पास मोबाइल भी है और वह वीडियो कॉलिंग पर दर्शन भी देते हैं।
विज्ञापन
गणेश चतुर्थी: यहां पर गणेश जी की प्रतिमा का धड़क रहा दिल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भगत के वश में हैं भगवान...भजन में भगवान का धड़कता दिल देख ताजनगरी आगरा के टीला पंचकुंईया निवासी अजय बाथम के मन में भगवान की वैसी ही प्रतिमा बनाने के ललक जागी। बस फिर क्या था वह उसी दिन से अपने प्रयास में जुट गए और अब उन्होंने 'बस और ट्रक के ट्यूब' से भगवान गणेश जी की 10 फीट ऊंची प्रतिमा बना ली है। 

विज्ञापन


इसकी खासियत यह है कि प्रतिमा के रूप में मौजूद भगवान गणेश पानी भी पीते हैं और प्रसाद में लड्डू भी खाते हैं। यही नहीं अजय ने डिवाइस के माध्यम से इस तरह डिजाइन किया है कि वह भक्तों को देख व सुन भी सकते हैं। इसके अलावा इंसानों की तरह पलकें भी झपका सकते हैं। 

यह भी पढ़ेंः- अधीक्षिका की क्रूरता: बालगृह में बच्ची को चप्पल से पीटा, कराती मालिश...दबवाती पैर, ऑफिस बना ऐशो-आराम का अड्डा

विज्ञापन

इसके अलावा यदि कोई भक्त गणेश जी के लाइव दर्शन करना चाहता है और वह मंदिर तक नहीं आ सकता है तो वह वीडियो कॉल करके भगवान के दर्शन कर सकता है और आशीर्वाद ले सकता है। गणेश जी के पास खुद का मोबाइल भी है। इसका नंबर 9568055894 है। इस पर वीडियो कॉल भी की जा सकती है।

यह भी पढ़ेंः- विधवा मां पर कलयुगी बेटों का अत्याचार: करते हैं ऐसी क्रूरता...कि दर्द साझा करते हुए थाने में बिलख पड़ी वृद्धा

अजय बाथम ने बताया कि पिछले 8-9 महीने दिन-रात मेहनत करके गणेश जी की प्रतिमा बनाई है। यूट्यूब से इलेक्ट्रिक मोटर, डिवाइस के बारे में जानकारी ली। फिर गाड़ी के टायर व ट्यूब की रबड़ से गणेश जी की प्रतिमा बनाई। मूर्ति में इंसानों जैसी जान डालने के लिए काफी रिसर्च किया। इसलिए भगवान की इस प्रतिमा को विर्सजन की जगह शहर के मंदिर या किसी म्यूजियम में रखवाने की इच्छा है।

यह भी पढ़ेंः- सहेली की शादी में मुलाकात: ATS सिपाही ने बढ़ाईं नजदीकियां, फिर होटल में बुलाया...लूटी आबरू, अब दे रहा धमकी
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वह इवेंट का काम करते हैं। उनका घर छोटा होने के कारण गणेश जी की इतनी बड़ी प्रतिमा गणेश चतुर्थी पर स्थापित नहीं कर सकते। इसलिए शहर के लोगों से सहायता मांगी है। ताकि गणेश चतुर्थी पर मूर्ति स्थापित करने के लिए उन्हें एक जगह मिल सके और उत्सव मनाया जा सके। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें