फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: हाईकोर्ट की जज बांकेबिहारी के कर रहीं थीं दर्शन, अचानक वीआईपी कठघरे में गिरा श्रद्धालु; मची अफरातफरी

Tue, 09 Apr 2024 09:49 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

कठघरे में खड़े होकर हाईकोर्ट की न्यायाधीश पुलिस सुरक्षा में दर्शन कर रहीं थीं। घटना का वीडियो भी सामने आया।
विज्ञापन
हाईकोर्ट की जज बांकेबिहारी के कर रहीं थी दर्शन, अचानक वीआईपी कठघरे में गिरा श्रद्धालु - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीर्थनगरी मथुरा के वृंदावन स्थित ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में जहां आए दिन श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ रही है, वहीं सोमवार देर शाम एक अलग तरह की घटना घटी। मंदिर के वीआईपी कठघरे में जगमोहन की रेलिंग से दर्शन कर रहा एक श्रद्धालु गिर गया। इससे मंदिर में अफरातफरी मच गई। 
विज्ञापन


हालांकि श्रद्धालु के गिरने से किसी को चोट नहीं आई। घटना उस समय हुई जब उच्च न्यायालय की महिला न्यायाधीश पुलिस सुरक्षा के बीच वीआईपी कठघरे में खड़े होकर आराध्य के दर्शन कर रहीं थीं। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।

बांकेबिहारी मंदिर में भीड़ के भारी दबाव के बीच श्रद्धालु दर्शन कर रहे थे। उसी समय हाईकोर्ट की महिला न्यायाधीश पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के बीच कठघरे में पहुंची। वह ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन कर रही थीं। तभी दिल्ली का एक श्रद्धालु कठघरे के बराबर में जगमोहन की रेलिंग से झांककर ठाकुरजी के दर्शन करने का प्रयास कर रहा था। इसी बीच वह पलटी खाते हुए कठघरे में जा गिरा। 

रेलिंग से लटककर दर्शन कर रहा था

गनीमत रही कि वह न्यायाधीश के ऊपर नहीं गिरा। बांकेबिहारी पुलिस चौकी प्रभारी शिवकुमार शर्मा उस युवक को पकड़कर कोतवाली ले गए। कोतवाली प्रभारी आनंद कुमार शाही ने बताया कि दिल्ली का श्रद्धालु रेलिंग से दर्शन करने का प्रयास कर रहा था। इस दौरान वह कठघरे में गिर गया। श्रद्धालु द्वारा माफी मांगने पर उसे रेलिंग से लटककर दर्शन न करने की हिदायत देते हुए छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें