कासगंज में जिलाधिकारी विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करते।
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह ने कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित विकास एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को विकास कार्यों में गुणवत्ता एवं समयबद्धता का ध्यान रखने के निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, यूपी प्रोजेक्ट कारपोरेशन, सीएण्ड डीएस सहित सभी निर्माणदायी संस्थाओं को धीमा कार्य करने वालों से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में संचालित समस्त विकास एवं निर्माण कार्यों की गति में तेजी लाकर समय से कार्य पूरे करें। जो कार्य किये जा रहे हैं, मौके पर भी दिखें। कार्यों के नवीनतम फोटो उपलब्ध कराये जाएं। अच्छे ढंग से कार्य करें और कार्यों में अपेक्षित प्रगति लाएं। उन्होंने नगर पालिका, नगर पंचायतों की राजस्व वसूली कम होने पर नाराजगी व्यक्त की। साथ ही अवैध खनन रोकने की कार्रवाई करने को कहा।
बैठक में पेंशन, छा़त्रवृत्ति, कन्या सुमंगला योजना, आपरेशन कायाकल्प, श्रम विभाग सहित सभी बिन्दुओं पर गहनता से समीक्षा की गई। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र, अपर जिलाधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव, सीएमओ, डॉ. प्रतिमा श्रीवास्तव, डीएफओ दिवाकर वशिष्ठ, पीडी डीआरडीए अजय कुमार, जिला विकास अधिकारी एसएन श्रीवास्तव, डीपीआरओ शहनाज अंसारी, बीएसए अंजली अग्रवाल आदि मौजूद रहे।