फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: छावनी परिषद की बैठक में तीन करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। छावनी परिषद की बोर्ड बैठक में मंगलवार को तीन करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं को मंजूरी दी गई। ब्रिगेडियर रजत त्यागी की अध्यक्षता में हुई बैठक में सबसे अहम निर्णय तीन जर्जर पानी की टंकियों को ढहाने का रहा। बताया गया कि ये टंकियां कई वर्षों से खराब हालत में थीं और इनसे आसपास के क्षेत्र में खतरे की आशंका थी। परिषद अब इनके स्थान पर सुरक्षित और आधुनिक भूमिगत टंकियां तैयार कराएगी, जिससे छावनी क्षेत्र में जल आपूर्ति की व्यवस्था हो सकेगी।
विज्ञापन

सदर बाजार ट्रेडर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने फुटपाथों की मरम्मत, स्ट्रीट लाइटों की समस्या, टूटी सड़कों के पुनर्निर्माण, जल निकासी सुधार और साइन बोर्डों के एकरूपता जैसे मुद्दों पर कार्रवाई की मांग की। ब्रिगेडियर रजत त्यागी और सीईओ दीपक मोहन ने आश्वासन दिया कि सभी सुझावों पर कार्रवाई की जाएगी। स्वीकृत विकास कार्य तय समय में पूरे कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि बचे विकास कार्याें पर बुधवार को भी चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें