आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने एमएससी की आगामी परीक्षाओं की तिथियों में बदलाव किया है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार 16 दिसंबर को होने वाली एमएससी सप्तम और प्रथम सेमेस्टर बॉटनी के चौथे पेपर की परीक्षा अब 17 दिसंबर को आयोजित की जाएगी।
यह परीक्षा दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक तृतीय बैठक में पहले की तरह ही होगी। वहीं, 18 दिसंबर 2025 को निर्धारित एमएससी नौवें और बारहवें सेमेस्टर की जूलॉजी के तीसरे व चौथे पेपर की परीक्षा भी आगे बढ़ा दी गई है। यह परीक्षा अब 22 दिसंबर को आयोजित होगी। समय सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक ही रहेगा। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने कहा कि छात्र नई तिथियों को ध्यान में रखते हुए अपनी तैयारी जारी रखें और संशोधित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा में शामिल हों।