मैनपुरी। नगर पालिका के नए वार्डों में जल्द विकास कार्य कराए जाएंगे। चेयरमैन ने संबंधित क्षेत्र के सभासदों से प्रस्ताव मांगे हैं। बोर्ड की आगामी बैठक में इन वार्डों में विकास का खाका तैयार होगा।
नगर पालिका में 7 नये वार्ड संसारपुर, शीतलाधाम, धारऊ, मधाऊ, खरपरी, नगरिया, नगला रते आदि को कुछ साल पहले ही शामिल किया गया था। इन वार्डों में कई गलियां आज भी कच्ची हैं। पानी निकासी की व्यवस्था न होने के कारण यहां बरसात में जलभराव होता है।
चेयरमैन संगीता गुप्ता ने संबंधित वार्डों के सभासदों से वार्डों में विकास कार्य के प्रस्ताव मांगे हैं। चेयरमैन ने बताया कि नगर पंचायत के विकास के लिए उनकी ओर से हर संभव पहल की जा रही है। आगामी बोर्ड बैठक में नगर पंचायत में शामिल नये वार्डों के विकास पर अधिक ध्यान दिया जाएगा। इसके लिए प्रस्ताव मांगे गए हैं। नगर के लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए नगर पंचायत में हर संभव विकास कार्य होंगे।