फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: फतेहपुर सीकरी को होली पर मिला बड़ा तोहफा, 24.78 करोड़ से बनेंगी 23 सड़कें

Mon, 02 Mar 2026 08:16 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

फतेहपुर सीकरी क्षेत्र में 24.78 करोड़ रुपये की लागत से 47 किलोमीटर लंबी 23 सड़कों के निर्माण को मंजूरी मिली है। परियोजना से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा और विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।
विज्ञापन
सांसद राजकुमार चाहर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र में 24.78 करोड़ से 47 किलोमीटर लंबाई की 23 सड़कों का निर्माण किया जाएगा। राज्य सड़क निधि योजना के तहत इन सड़कों को लोक निर्माण विभाग बनवाएगा।
विज्ञापन
Trending Videos

फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर ने बताया कि श्यामो-बमरौली कटारा से सोनागढ़ी, इस्लामपुर से नगला बहा होते हुए विजय मल्हेला, गढ़ी ठाकुरदास रोड (रोहता नहर पटरी) से पीटर्स इंटर कॉलेज यूनिट-2, बरौली गूजर से ठार पारौली, ठार किशनलाल एवं ठार गंगाराम, जरार हनुमान मंदिर से एसआर इंटर कॉलेज तक छूटी सड़क बनाई जाएगी।
विज्ञापन

वहीं, जैतपुर की ग्राम पंचायत जैतपुर कला में पुरा सूबेदार के चिम्मनपुरा खेड़ा राठौर, भाऊपुरा गूंगावली से क्वारी मार्ग, स्याहीपुरा पिढोरा किमी-11 से दलईपुरा से बजरिया ग्राम, अरैला से बांसवाला, बिरुनी से गोयला, अनुरूधपुरा से नीमडांडा, धनोला मार्ग से गढ़ी झाऊलाल रिहावली, सेवला अहीर से कछा, अछनेरा-कीठम मार्ग से नानऊ होते हुए कचैरा जनूथा, अछनेरा के एनएच-11 से सकतपुर होते हुए रसूलपुर मार्ग का छूटा भाग, भड़कोल से कछपुरा, खेड़ा जाट से नगला देवरिया (औलेंडा), मलिकपुर से नगला सालिंग, गौरऊ से दिगरोता मार्ग का छूटा भाग मुरकिया बिरहरु से सुंदरपुर, वाजिदपुर से गंगापुर भोपुर, लल्लूपुरा से रावतपुर और जाजऊ रेलवे फाटक से रामपाल के पुरा तक मार्ग बनाए जाएंगे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें