फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: देवांश की 159 रनों की पारी से जीती ताज स्पोर्ट्स अकादमी

Mon, 19 Jan 2026 06:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
क्रिकेटर देवांश
विज्ञापन
आगरा। क्रिकेट में अंडर-14 आयु वर्ग का रोमांचक मुकाबला रविवार को ताज स्पोर्ट्स अकादमी और राधा माधव अकादमी के बीच खेला गया। ताज स्पोर्ट्स अकादमी ने बेहतरीन बल्लेबाजी कर 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज की।
विज्ञापन

राधा माधव ग्राउंड पर टॉस जीतकर राधा माधव अकादमी ने पहले बल्लेबाजी की। टीम ने निर्धारित 30 ओवर में 3 विकेट पर 246 रन बनाए। शिवम यादव ने 124 रनों की उम्दा पारी खेली। गौतम ने एक और अक्षर ने 2 विकेट प्राप्त किए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ताज स्पोर्ट्स अकादमी ने आक्रामक शुरुआत की। देवांश ने नाबाद 159 रन बनाए। उनके साथ गौतम ने 26 रनों की उपयोगी पारी खेली। अकादमी ने 2 विकेट पर 248 रन बनाते हुए मुकाबला दो ओवर शेष रहते 8 विकेट से अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें