फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देव कालेज में रिमोट से बिजली चोरी

Thu, 15 Jan 2015 02:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
स्टोन कटिंग फैक्ट्री से लेकर कोल्ड स्टोरेज संचालक तक बिजली चोरी में रंगे हाथ पकड़े जा चुके हैं, अब शिक्षा के मंदिर में भी चोरी की बिजली के प्रयोग का मामला सामने आया है। एत्मादपुर बरहन के देव कालेज में छापे के दौरान रिमोट कंट्रोल के जरिए मीटर टेंपर कर बिजली चोरी होती मिली। बीएड कालेज के संचालक ने तीन लाख रुपये शमन शुल्क के रूप में जमा कराए हैं।
विज्ञापन

बरहन के देव कालेज में बीएड के तीन कालेज संचालित हैं। भविष्य के अध्यापकों को जिस कालेज में प्रशिक्षण दिया जा रहा है, वहीं रिमोट कंट्रोल के जरिए बिजली चोरी होती पाई गई। कालेज में 30 किलोवाट का कनेक्शन है। विद्युत अधिकारियों के मुताबिक, तीन लाख रुपये शमन शुल्क के रूप में जमा कराए हैं। 7.2 लाख रुपये का असिसमेंट बनाया गया है। विभाग द्वारा कालेज में लगाए गए नए मीटर पर भी नजर रखी जाएगी। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम अधिकारियों के  मुताबिक अब तक छापों में स्कूल, कालेजों पर सख्ती नहीं थी, लेकिन इस मामले के बाद हर कालेज पर चेकिंग जरूर होगी।
फतेहाबाद में 19 के खिलाफ एफआईआर दर्ज
आगरा। बिजली चोरी रोकने के अभियान में बुधवार को फतेहाबाद क्षेत्र में 12 टीमें बनाकर चेकिंग कराई गई। चेकिंग में 462 घरों, दुकानों और औद्योगिक कनेक्शन की जांच की गई, 19 के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। 54 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए। 53 के मीटर बदले गए और 24 नए कनेक्शन जारी किए गए। 56 कनेक्शन का लोड भी बढ़ाया। फतेहाबाद क्षेत्र से 11.77 लाख रुपये का राजस्व वसूला। अधीक्षण अभियंता राजीव जैन के नेतृत्व में अभियान चला। लोगों को बिजली चोरी न करने के लिए समझाया गया। एसडीएम पीडी गुप्ता, अधिशासी अभियंता रवि अग्रवाल, मनोज कुमार, दुर्गा प्रसाद, एमके जैन टीम में थे।
विज्ञापन


‘ आगरा जोन में तेजी से अभियान चल रहा है। चार जिलों में अभियान तेजी नहीं पकड़ रहा था, वहां आगरा से टीमें बनाकर भेजी गई हैं।’
प्रभु नारायण सिंह
एमडी, डीवीवीएनएल

छह फरवरी को मुख्य सचिव करेंगे समीक्षा
आगरा। बिजली चोरी रोकने के लिए प्रदेश सरकार संजीदा है। हर सुबह वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पावर कारपोरेशन चेयरमैन और एमडी जानकारी ले रहे हैं। रसूखदारों पर कार्रवाई करने के लिए छूट मिली हुई है। खासकर मैनपुरी, इटावा, कन्नौज, फीरोजाबाद में सत्ता से जुड़े दबंगों पर भी बिजली चोरी में कार्रवाई की गई है। छह फरवरी को मुख्य सचिव अभियान की समीक्षा करेंगे। उसके बाद और तेजी से बिजली चोरी रोकने का अभियान चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें