फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दो सौ बीघा फसल नष्ट कर गए निराश्रित गोवंश

Fri, 23 Aug 2024 02:37 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
किशनी। खेतों में खड़ी फसल को गोवंश नुकसान पहुंचा रहे हैं। गोवंश ने 200 बीघा फसल को नष्ट कर दिया है। आक्रोशित किसानों ने प्रशासन के विरुद्ध प्रदर्शन कर गोवंश को पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन


धान व मक्के की फसल को बचाने के लिए किसान रातभर जागकर रखवाली कर रहे हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग पर डांडी-भट्टा चौराहे पर हर समय गोवंश बैठे रहने से रोजाना दुर्घटनाएं हो रही हैं। मंगलवार को बिधूना चौराहे पर गाय आ जाने से कार और बाइक की भिड़ंत में दो युवक गंभीर घायल हो गए थे। दोनों युवकों का सैफई में इलाज चल रहा है।

गोवंश से परेशान किसान डांडी भट्टा चौराहे पर एकत्रित हुए। विद्याराम मुनीम ने बताया कि गोवंश 200 बीघा फसल को नष्ट कर चुके हैं। एसडीएम, बीडीओ भी गोवंश की समस्या से निजात नहीं दिला पा रहे हैं। फसल की रखवाली के लिए किसान रात भर जाग रहे हैं। किसानों ने प्रदर्शन कर गोवंश को पकड़वाने की मांग की। रक्षपाल यादव, अनार सिंह यादव, मोनू यादव, दुर्विजय सिंह, वेदराम यादव, भारत सिंह, अमन यादव, प्रेमचंद, शैतान सिंह, मनोज यादव, कमलेश यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें