फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब का हौसला: पैर में फ्रैक्चर, फिर भी नहीं थमी बॉक्सर आदित्य की तैयारी; स्टेडियम में बैठकर साध रहे पंच

Thu, 24 Sep 2026 10:35 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के राष्ट्रीय चैंपियन बॉक्सर आदित्य प्रताप सिंह पैर में फ्रैक्चर के बावजूद रोज स्टेडियम पहुंचकर बैठकर पंचिंग और अपर बॉडी का अभ्यास कर रहे हैं। कोच गौरव ठाकुर ने चोटिल पैर पर दबाव न पड़े, इसके लिए उनकी ट्रेनिंग का तरीका बदला है और लक्ष्य आगामी वर्ल्ड कप है।
 
विज्ञापन
बॉक्सर आदित्य की तैयारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के राष्ट्रीय चैंपियन आदित्य प्रताप सिंह का करीब 15 दिन पैर फ्रैक्चर हो गया। वह खड़े होकर अभ्यास नहीं कर सकते। इसके बाद भी वह रोजाना स्टेडियम पहुंचते हैं और बैठकर पंच साध रहे हैं। कोच गौरव ठाकुर ने उनकी ट्रेनिंग का तरीका बदला है। चोटिल पैर पर दबाव डाले बिना ऊपरी शरीर की फिटनेस और पंचिंग पर काम कराया जा रहा है। लक्ष्य आगामी वर्ल्ड कप है।
विज्ञापन


आदित्य की मौजूदा ट्रेनिंग में फुटवर्क और चोटिल पैर पर भार डालने वाली एक्सरसाइज शामिल नहीं हैं। इसके बजाय वह बैठकर पंचिंग, अपर बॉडी स्ट्रेंथ और तकनीकी अभ्यास कर रहे हैं। कोशिश है कि रिकवरी के दौरान भी बॉक्सिंग की लय बनी रहे। आदित्य ने बताया कि फ्रैक्चर की वजह से खड़े होकर अभ्यास नहीं कर सकता, लेकिन तैयारी रोकना नहीं चाहता। बैठकर जितना संभव है, उतना अभ्यास कर रहा हूं।

जनवरी में बने थे 65 किग्रा के राष्ट्रीय चैंपियन
आदित्य के लिए 2026 उपलब्धियों वाला साल रहा है। जनवरी में नोएडा की गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी में हुई 9वीं एलीट राष्ट्रीय पुरुष मुक्केबाजी प्रतियोगिता में उन्होंने 65 किग्रा भारवर्ग का स्वर्ण पदक जीता था। फाइनल में उन्होंने हिमाचल प्रदेश के पूर्व राष्ट्रीय चैंपियन अविनाश जामवाल को 3-2 से हराया था।
विज्ञापन




कोच गौरव ठाकुर ने बताया कि अभी प्राथमिकता पैर को पूरी तरह ठीक कराना है। इसलिए ट्रेनिंग का तरीका बदला गया है। वह बैठकर पंचिंग और अपर बॉडी से जुड़े अभ्यास कर रहे हैं। रिकवरी के बाद धीरे-धीरे फुटवर्क और सामान्य ट्रेनिंग शुरू कराएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें