फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Chunva 2022: मैनपुरी में बोले उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद- अखिलेश की जमानत जब्त कराएगा करहल

Tue, 15 Feb 2022 06:14 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी के करहल विधानसभा क्षेत्र के बरनाहल कस्बे में मंगलवार को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनसभा को संबोधित किया। अपने भाषण में वह सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमलावर रहे।
विज्ञापन
करहल में जनसभा संबोधित करते केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि करहल विधानसभा क्षेत्र में इस बार सपा प्रत्याशी अखिलेश यादव की हार ही नहीं जमानत तक जब्त होगी। मैनपुरी के लोग सपा के आतंक से परेशान हैं। इस बार मतदाता वोट के जरिए आतंक से निजात लेंगे। वह मंगलवार को डालूपुर रोड पर मैदान में भाजपा प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसानों को फ्री बिजली, युवाओं, छात्राओं को स्कूटी, स्मार्टफोन, टेबलेट सहित युवाओं को रोजगार दिया है। जो लोग अभी उपद्रव कर रहे हैं उनकी सूची बना लेना। दस मार्च के बाद उनसे निपटने का काम भारतीय जनता पार्टी करेगी। राज्यसभा सदस्य गीता शाक्य पर हुए हमले का जिक्र करते हुए कहा कि जिन लोगों ने यह उन पर जानलेवा हमला किया है उनको हम सबक सिखाएंगे। उन पर कड़ी कार्रवाई करते हुए दस मार्च के बाद जेल पहुंचाएंगे। 

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि दस मार्च के बाद समाजवादी पार्टी का नाम बदलकर समाप्त वादी पार्टी करने का काम उत्तर प्रदेश की जनता करेगी। जितना कमल का बटन दबाएंगे उतना ही आतंकवाद का सफाया होगा। प्रदेश में भाजपा की ही सरकार बनेगी। चुनावी सभा के मंच पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान, अनुजेश प्रताप यादव, संजीव यादव, सुधीर दीक्षित, कृष्णमुरारी मिश्रा, अवधेश यादव, प्रदीप शाक्य, रेनू शाक्य, कुंती शाक्य मौजूद रहे।

पहले दो चरणों में साइकिल हो गई पंचर

किशनी के एक स्कूल में भाजपा प्रत्याशी आशू दिवाकर के समर्थन में जनसभा में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पहले दो चरण के मतदान में साइकिल पंचर हो चुकी है। दंगाइयों को सरंक्षण देने वाली सपा के समय में प्रदेश में 700 दंगे हुए थे। दस मार्च की सुबह 11 बजे ही सपा के 12 बज जाएंगे। चुनाव में बेखौफ होकर वोट डालना। परेशान करने वालों के नाम नोट करना उनको सबक हम सिखाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें