फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के डिप्टी CM मनीष सिसौदिया बोले- मुझे उस देश की चिंता है, जहां मैं रहता हूं

Fri, 13 Apr 2018 10:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
manish sisodia - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा के फरह में हिंदुस्तान कॉलेज में आयोजित एक समारोह में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने कहा कि मुझे उस देश की चिंता है जिस देश में मैं रहता हूं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमारे देश के लोग एक्सप्रेसवे पर होकर दौड़ रहे है अब आवश्यकता है कि युवाओं के लिए शिक्षा का एक्सप्रेसवे बने जिस पर युवा दौड़े। कहा कि अब युवाओं के लिए शिक्षा के एक्सप्रेसवे की आवश्यकता है।      
 
उन्होंने कहा कि अच्छे कमरे और अच्छे कॉलेज बना लेने से कोई शिक्षा नहीं सुधर जाती है। हमारे देश के लोग कहते हैं कि हम अपने देश को अमेरिका, जापान, इंग्लैंड बनाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मनीष सिसोदिया - फोटो : अमर उजाला
हाल ये है कि हम आज भी अपने देश में शिक्षा मंत्रालय नहीं बना पाए शिक्षा मंत्रालय को आज भी मानव संसाधन मंत्रालय से जोड़कर चलाया जा रहा है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद भी किया।       
 
सिसौदिया ने कहा कि केवल सोच का अंतर है एक नौकर और मालिक को कुछ लोग अलग-अलग नजर से देखते हैं। जबकि सही बात यह है कि मालिक ने मकान और दुकान खड़ी की है, फैक्ट्री खड़ी की है।
 
लेकिन उसमें इनकम का जरिया नौकर ने बनाया है। यह दोनों एक दूसरे के पूरक है। उन्होंने कहा कि देश में मजदूर और अमीरों के बीच खाई बढ़ रही है इसे कम करने की जरूरत है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें