दो दिवसीय दौरे में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा नेताओं के साथ भी चर्चा की। उनसे शहर की स्थिति की जानकारी ली। उपमुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि जल निगम द्वारा डाली जा रही सीवर लाइन के कार्य की गुणवत्ता बहुत खराब है। सड़क निर्माण में भी मानकों के अनुरूप काम नहीं हो रहा है। मथुरा-वृंदावन मार्ग और अग्रसेन चौराहा से झंडा चौराहा तक सड़क बनने के साथ ही उखड़ने लगी है। इसकी लिखित शिकायत भेजने को कहा।
नगर पंचायतों के अध्यक्षों से की मुलाकात, विकास पर चर्चा
रमणरेती आश्रम में उपमुख्यमंत्री ने जनपद की नगर पंचायतों के अध्यक्षों ने मुलाकात की। उनसे विकास संबंधी जानकारी ली और समस्याओं को सुना। नगर पंचायतों के अध्यक्षों ने विकास को लेकर उपमुख्यमंत्री को ज्ञापन भी दिया। नगर पंचायतों में फंड की कमी की भी जानकारी दी, जिससे वे महीनों से नगर पंचायतों के कर्मचारियों का वेतन भी नहीं दे पा रहे।