आगरा: सर्किट हाउस में उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
बटेश्वर में अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा जल्द लगाने के निर्देश
उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने संस्कृति विभाग विभाग के अधिकारियों को बटेश्वर गांव में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा जल्द स्थापित करने के निर्देश दिए। 12.5 फीट की प्रतिमा स्थापित की जानी है। साथ ही बटेश्वर में विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी को इसकी निगरानी करने के लिए कहा है।
डीएपी पर 1600 रुपये की सब्सिडी दे रही सरकार
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि डीएपी की कमी की शिकायतें आ रही थी, उस पर कृषि मंत्री समीक्षा बैठक कर रहे हैं। आगरा में भी की है। डीएपी का आयात होता है। इसका उत्पादन कोरोना की वजह से प्रभावित हुआ है। सरकार को इसकी लागत 2800 रुपये पड़ रही है। किसानों पर बोझ न पड़े, इसके लिए 1600 रुपये की सब्सिडी सरकार दे रही है। डीएपी के वितरण में जहां से शिकायत आई है, वहां वरिष्ठ अधिकारियों को वितरण व्यवस्था में लगाया गया है। आगरा में आपूर्ति जल्द पूरी होगी।
विकास कार्य तेजी से प्रारंभ हुए हैं
डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि उन्होंने अलीगढ़ व आगरा में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ बैठक की। दोनों जगहों पर लक्ष्य के अनुरूप विकास काम तेजी के साथ प्रारंभ हुए हैं। राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के लिए धनराशि जारी की जा चुकी है। काम में तेजी लाने के निर्देश। वायरल व डेंगू पर समीक्षा की गई है। दवा की कोई कमी नहीं है। सरकारी अस्पतालों में कोई शिकायत आई तो कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश का वातावरण बदला हुआ है। विकास कार्य कई जगहों पर लक्ष्य ज्यादा हुए हैं। पेट्रोल-डीजल के दाम देश में एक-दो राज्यों से ही ज्यादा होगा। पेट्रोल-डीजल के दाम कम से महंगाई में कमी आएगी।
राजकीय विद्यालयों के भवनों के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश
उप मुख्यमंत्री ने उच्च शिक्षा और माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ भी बैठक की। माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों से राजकीय विद्यालयों के भवनों के निर्माण की प्रगति पूछी। जिलाधिकारी से कहा कि कार्यदायी संस्था को निर्देश देकर निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा कराया जाएगा। राजकीय हाईस्कूल नंदापुरा का काम पूरा हो चुका है। जेडी डॉ. मुकेश अग्रवाल ने बताया कि 21 नवंबर को उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा इसका उद्घाटन करेंगे। विश्वविद्यालय के कुलसचिव संजीव कुमार भी मौजूद रहे।
हवालात में युवक ने लगाई फांसी: मां का छलका दर्द कहा-खाना भी नहीं खा पाया और पुलिस ने मार डाला...