फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dense Fog: आगरा में इस कदर छाया कोहरा, वाहनों की रफ्तार थमी...स्कूल जा रहे बच्चे हो गए परेशान

Mon, 15 Dec 2025 08:40 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

कोहरे की वजह से आगरा में वाहनों की रफ्तार थीमी पड़ गई। सड़क पर  सुबह से ही दृश्यता बेहद कम रही, जिसकी वजह से स्कूल जाने वाले बच्चे परेशान हो गए। व हीं वाहन भी रेंग-रेंगकर चलते नजर आए। 
 
विज्ञापन
आगरा में घना कोहरा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम विज्ञान विभाग की कोहरे के येलो अलर्ट के बीच सोमवार को सुबह पूरा शहर कोहरे की चादर में लिपटा रहा। स्कूल जाने के लिए निकले बच्चे और उन्हें छोड़ने जा रहे अभिभावक स्कूली वाहन और पैदल व साइकिल से जा रहे लोग रेंगते हुए चले। किसी भी वाहन की रफ्तार 10 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा नहीं बढ़ सकी। 
विज्ञापन


मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि दिन में भी हल्का कोहरा छाए रह सकता है। बता दें रविवार को भी कोहरे के चलते शहर के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी। रविवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री दर्ज किया गया था। कोहरे के बीच ही रविवार को शहर की हवा की गुणवत्ता बेहद खराब पाई गई थी। 

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के डेली बुलेटिन के अनुसार शहर का एक यूआई 219 रहा था, जबकि लखनऊ और कानपुर जैसे महानगरों का एक यूआई 200 के आसपास रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें