फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश और ओलावृष्टि के बाद बढ़ी सर्दी, ब्रज में छाया घना कोहरा, अगले तीन दिन ऐसा रहेगा मौसम

Sat, 18 Jan 2020 11:14 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
ताजमहल में छाया घना कोहरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दो दिन की बारिश और ओलावृष्टि के बाद तापमान में भारी गिरावट हुई है, जिससे एक बार फिर सर्दी बढ़ गई है। ब्रज में शनिवार की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। आलम यह था कि कोहरे की वजह से सुबह आठ बजे दृश्यता शून्य थी, जिसके कारण सड़कों पर वाहन रेंगते दिखाई दिए। वहीं छुट्टी न होने के कारण बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे। 
विज्ञापन


आगरा में उत्तर पश्चिमी सर्द हवाओं ने शुक्रवार को पारा लुढ़का दिया। बृहस्पतिवार की तरह बारिश तो नहीं हुई, लेकिन शुक्रवार को पूरे दिन बादल छाए रहे और धूप न निकलने के कारण दिन में पारा सामान्य से छह डिग्री नीचे दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान के बीच महज दो डिग्री का ही फासला रहा। 

मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक सुबह घना कोहरा छाए रहने के आसार जताए हैं। पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश के बाद सर्द हवाओं ने दस्तक दी है। उत्तर पश्चिमी सर्द हवाओं के कारण तापमान में गिरावट हुई। न्यूनतम तापमान हालांकि सामान्य से एक डिग्री ज्यादा 13.9 डिग्री पर पहुंच गया।
विज्ञापन


मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों तक सुबह घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं। दिन में तापमान में कमी बरकरार रह सकती है। दिन में बादलों की लुकाछिपी बनी रहेगी, वहीं न्यूनतम तापमान में चार से 6 डिग्री तक की गिरावट के आसार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें