फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दो दिन घना कोहरा और फिर बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। मकर संक्रांति के बाद चटकीली धूप निकलने की उम्मीद बेशक कर रहे हों, लेकिन मौसम अभी राहत देता नजर नहीं आ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक 16 और 17 जनवरी को सुबह और रात में घना कोहरा छाया रह सकता है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में घने कोहरे के कारण दृश्यता शून्य तक रह सकती है।
विज्ञापन

दो दिन कोहरा छाने के बाद 18 और 19 जनवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आगरा समेत कई जिलों में बारिश के आसार बन रहे हैं। वेस्टर्न डिस्टरबेंस की दस्तक के कारण 18 जनवरी से ही मौसम बदलना शुरू हो जाएगा। बादलों के छाने के साथ बूंदाबांदी और बारिश हो सकती है। बृहस्पतिवार को दिन में तेज धूप खिली, जिससे सर्दी से राहत दी। दिन में पारा 23.9 डिग्री तक पहुंचा और न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.8 डिग्री कम रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें