फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेहत की बात: सर्दी में दिल हुआ कमजोर...बढ़ गईं धड़कनें, ओपीडी में 50 फीसदी बढ़े मरीज; महिलाओं की संख्या ज्यादा

Thu, 28 Dec 2023 03:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

सर्दी में दिल कमजोर हो गया है। हृदय रोगियों की धड़कनें बढ़ गईं हैं। ओपीडी में 50 फीसदी मरीज बढ़ गए हैं। इनमें महिलाओं की संख्या ज्यादा है। 
विज्ञापन
हृदय रोग का खतरा। - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में घने कोहरे और गलन भरी सर्दी ने दिल के मरीजों (हृदय रोगियों) की मुसीबत बढ़ा दी है। एसएन की हृदय रोग की ओपीडी में 50 फीसदी मरीज बढ़ गए हैं। किसी की धड़कन तेज हो गई है तो कोई भारीपन महसूस कर रहा है। कुछ मरीजों ने दिल में चुभन सी दर्द भी महसूस की है। तीन दिन की ओपीडी में 60 से 70 मरीज पहुंचे, जिनमें 40 प्रतिशत महिलाएं हैं।

विज्ञापन


एसएन में तीन दिन मंगलवार, बृहस्पतिवार, शनिवार को हृदय रोग की ओपीडी लगती है। गलन और घने कोहरे ने जनजीवन प्रभावित किया है। सबसे ज्यादा असर हृदय रोगियों पर है। एसएन मेडिकल के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. बसंत गुप्ता बताते हैं कि सर्दियों के मौसम में दिल का दौरा पड़ने की संभावना बढ़ जाती है। सर्दी में हमारे दिल को खून को पंप करने के लिए दोगुनी मेहनत करनी पड़ती है।

उन्होंने बताया कि कम तापमान के कारण रक्त वाहिकाएं अस्थायी रूप से संकरी हो जाती हैं। इससे रक्तचाप बढ़ जाता है। ऐसे में ब्लड फ्लो में काफी परेशानी आती है और हृदय की मांसपेशियों को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाती है। इससे दिल के दौरे व ब्रेन अटैक की संभावना बढ़ जाती है।

इस तरह करें बचाव

  • ठंड से अपना बचाव करें, सुबह-शाम की ठंड में बाहर न निकलें।
  • फल, हरी सब्जियां व स्वस्थ आहार लें।
  • खुद को फिट रखने के लिए सुबह घर में ही योगा करें।
  • नियमित डायबिटीज, ब्लड प्रेशर का चेकअप कराते रहें और कम तनाव लें।
  • रोजाना खून पतला करने वाली दवा जरूर खाएं।
  • जरा सी परेशानी होने पर डॉक्टर से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें