फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा के 14 समेत 20 मरीजों को डेंगू

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। आगरा के 14 मरीजों समेत 20 में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसमें से हाथरस के छह मरीज हैं, जिनका इलाज एसएन मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। 30 दिन में पहली बार फिरोजाबाद के एक भी मरीज में डेंगू की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि 14 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है, इनमें से पांच मरीज एसएन कॉलेज में भर्ती हैं। बाकी के जिला अस्पताल और निजी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। अब 213 मरीज डेंगू के हो गए हैं। इनमें से 141 मरीज ठीक हो चुके हैं।
एसएन कॉलेज प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि डेंगू वार्ड में अभी 11 मरीजों का इलाज चल रहा है। इसमें से आगरा के पांच और हाथरस के सबसे ज्यादा छह मरीज हैं। सात मरीज ठीक होने पर घर भेज दिए हैं। फिरोजाबाद के एक भी मरीज में डेंगू नहीं मिला है, जबकि बीते 30 दिन में फिरोजाबाद के सबसे ज्यादा मरीज रहे। आठ नए मरीज भर्ती कर लिए हैं, इनका नमूना लेकर जांच को भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें