फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू व बुखार से मासूम सहित सात की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज/ पटियाली। जिले में डेंगू व बुखार से मासूम सहित सात लोगों की जान चली गई। पटियाली का बढौला गांव नया हॉट स्पॉट बन गया। जिले में डेंगू व बुखार से मौत का आंकड़ा बढ़कर 85 पर पहुंच गया।
विज्ञापन

पटियाली के बढौला में बुखार व डेंगू से हालात विकराल हो गए है। इस गांव में 24 घंटे में चार जानें चली गई। इस गांव की निवासी प्रियंका (30) पत्नी राजीव को चार दिन पहले बुखार आया था। निजी चिकित्सक को दिखाने के बाद भी राहत नहीं मिली तो परिजन फर्रुखाबाद ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे डेंगू बताया और बाहर ले जाने की सलाह दी तो परिजन उसे घर ले आए। रविवार सुबह उसकी मौत हो गई। प्रमोद (60) को तीन दिन पहले बुखार आया। चिकित्सक ने डेंगू बताया। परिजन बरेली ले गए जहां रविवार की रात उनकी मौत हो गई। राधेश्याम (50) को रविवार सुबह बुखार आया। परिजन निजी चिकित्सक से इलाज करा रहे थे। रात में उनकी मौत हो गई। प्रेमचंद (65) को सोमवार सुबह बुखार आया। परिजन उसे निजी चिकित्सक के पास ले गए, लेकिन कुछ देेेेर बाद उनकी मौत हो गई। विकास (22) पुत्र नेत्रपाल निवासी देवी नगला पटियाली को चार दिन पहले बुखार आया। चिकित्सकों ने डेंगू बताया। फर्रुखाबाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कासगंज के बढ़ारी बैस निवासी सूर्या (4) पुत्र सुरेंद्र को तीन दिन पहले बुखार आया। चिकित्सकों ने उसे डेंगू बताया। इसके बाद परिजन उसे अलीगढ़ ले गए। सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई।
मोहल्ला किला निवासी सोनू (22) पुत्र बादशाह को दो दिन पहले बुखार आया। चिकित्सकों ने उसे डेंगू बताया इलाज के बाद राहत न मिलने पर उसे बाहर ले जाने के सलाह दी। परिजन जब उसे अलीगढ़ ले जा रहे थे तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें