फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के बीच यूपी के इस जिले में डेंगू की दस्तक, पहला मरीज मिला

Sat, 05 Sep 2020 12:23 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी

सार

  • पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी के बेटे की जांच रिपोर्ट आई पॉजिटिव 
  • जिले में डेंगू का पहला मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ी 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी जिले में सितंबर की शुरुआत के साथ ही डेंगू ने भी दस्तक दे दी है। शहर के आवास विकास निवासी पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी के बेटे की बुखार आने पर डेंगू जांच कराई गई थी। कोरोना संक्रमण के बीच डेंगू का मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है।

विज्ञापन


इस साल डेंगू का पहला मामला शहर के आवास विकास कॉलोनी में सामने आया है। कॉलोनी निवासी पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी यश कुमार वर्मा के 14 वर्षीय पुत्र को तीन दिन पहले बुखार आया था। इस पर आगरा की एक निजी पैथोलॉजी में डेंगू की जांच कराई गई थी। 


पॉश कॉलोनी में मिला पहला मरीज 

एक सितंबर को आई जांच रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि हुई। जिले में ही पीड़ित का उपचार किया जा रहा है। डेंगू का पहला मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई हैं। चिंता की बात यह भी है कि शहर की सबसे पॉश कॉलोनी में डेंगू का मरीज मिलने के बाद जलभराव वाले क्षेत्रों में तो और भी मुश्किल खड़ी हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

डेंगू का मरीज मिलने के बाद मलेरिया अधिकारी एसएन सिंह के नेतृत्व में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मरीज की मलेरिया जांच भी कराई। मलेरिया जांच की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई। वहीं एंटी लार्वा का छिड़काव भी किया गया। 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. एके पांडेय ने बताया कि आवास विकास कॉलोनी में एक मरीज में डेंगू की पुष्टि हुई है। टीम भेजकर आसपास के घरों में जांच कराई जा रही है। एंटी लार्वा का छिड़काव भी कराया गया है। 


ये भी पढ़ें-
एसएन मेडिकल कॉलेज में 20 सितंबर से शुरू हो सकता है कोरोना वैक्सीन का ट्रायल

कोरोना वायरस : छह दिन खुलेंगे बाजार तो नहीं टूटेगी संक्रमण की चेन, बरतें विशेष सतर्कता

पूर्व मंत्री चौधरी बशीर पर एक और मुकदमा, धार्मिक भावनाओं को भड़काने का आरोप

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें