फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के मिले पांच नए मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। जिले में डेंगू के पांच और नए मरीज मिले हैं। इनमें तीन बच्चे और दो व्यस्क हैं। निजी लैब की रिपोर्ट में डेंगू मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की एलाइजा जांच में भी डेंगू की पुष्टि हुई है। निजी अस्पतालों में इनका इलाज चल रहा है। अब आगरा में डेंगू के कुल मरीज 24 हो गए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव आरके दीक्षित ने बताया कि निर्भय नगर की 11 साल की बच्ची, शात्रीपुरम निवासी पांच साल की बच्ची और बोदला निवासी सात साल की बच्ची में डेंगू मिला है। परिजनों से पूछताछ में पता चला कि इनको तेज बुखार के साथ उल्टी हुई थी, पेट में दर्द भी बताया था। निजी अस्पताल में इलाज में चिकित्सक ने इनके लिवर पर सूजन भी बताई। दो मरीज व्यस्क हैं, जिसमें से 19 साल की युवती है, जो होली पब्लिक स्कूल के पास की रहने वाली है। ट्रांस यमुना कॉलोनी निवासी 50 साल अधेड़ में भी डेंगू मिला है। मूल रूप से यह बहराइच के रहने वाले हैं। इनके परिजनों की स्क्रीनिंग की है और एंटीलार्वा का छिड़काव भी कराया है। इन मरीजों के आसपास के पांच घरों में डेंगू का लार्वा मिला है, नोटिस देकर इनको सफाई के लिए निर्देशित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें