फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल चैंबर

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। विदेश व्यापार में निर्यात पर इंसेंटिव कम करने के कदम का नेशनल चैंबर आफ कॉमर्स ने विरोध किया है। चैंबर ने शनिवार को बैठक के बाद केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखकर इंसेंटिव बढ़ाने की मांग की। इंसेंटिव की दरें कम करने से आगरा के हस्तशिल्प, डीजल इंजन, पंपसेट, लेदर आदि निर्यातकों के सामने संकट आ गया है।
विज्ञापन

शनिवार को चैंबर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल की अध्यक्षता में विदेश व्यापार प्रकोष्ठ की बैठक हुई। चेयरमैन जय अग्रवाल ने बताया कि रोडटेप स्कीम के तहत सरकार ने हस्तशिल्प पर 5 से 7 फीसदी की जगह एक प्रतिशत, डीजल इंजन, पंपसेट पर 3 फीसदी की जगह 0.5 प्रतिशत इंसेंटिव कर दिया है। इससे प्रोत्साहन न मिलने के कारण उद्योग पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है।
अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने कहा कि हस्तशिल्प, कॉस्टिंग, डीजल इंजन एवं पंपसेट आगरा के मुख्य व्यवसाय हैं, जिनमें 4 लाख से ज्यादा लोग रोजगार से जुड़े हैं। अर्थ व्यवस्था को देखते हुए प्रोत्साहन दर फिर से पुराने स्तर पर लाई जाएं। हस्तशिल्प उद्यमी मुनीश गुप्ता ने बताया कि निर्यातकों ने पुराने आर्डर एमआईएस स्कीम को देखते हुए लिए, लेकिन रोडटेप में इंसेंटिव की दर कम हो गई, जिससे निर्यातक प्रतिस्पर्धा में पिछड़ जाएंगे। बैठक में अनिल अग्रवाल, सुनील सिंघल, गोपाल खंडेलवाल, सीता राम अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, अवनीश अग्रवाल, अनूप गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें