फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजनगरी में डेंगू का खतरा, एसएन में बनाया 30 बेड का वार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। ताजनगरी में डेंगू का खतरा है। स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है। डेंगू का एक संदिग्ध मरीज मिला है। यह एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। नमूना एसएन मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब भेजा गया है। एहतियातन एसएन में डेंगू वार्ड तैयार कर दिया गया है।
विज्ञापन

एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि अभी तक डेंगू का मरीज नहीं मिला है। एक युवक में इसके लक्षण मिलने पर भर्ती कर लिया है। इलाज चल रहा है। डेंगू-मलेरिया के खतरे को देखते हुए 30 बेड का अलग से वार्ड बना दिया है। चिकित्सकों की ड्यूटी तय कर दी है। डेंगू के पांच और मरीज भर्ती हैं। इनमें फिरोजाबाद के चार और एक मरीज शिकोहाबाद का है। ओपीडी में डेंगू-मलेरिया के संदिग्ध मरीजों की जांच कराने के लिए कहा है। दवाओं की अतिरिक्त व्यवस्था की गई है।
7,098 नमूनों की जांच, दो में मलेरिया
जिला मलेरिया अधिकारी आरके दीक्षित ने बताया कि अगस्त में 7,098 लोगों के नमूनों की जांच कराई गई। इनमें डेंगू का एक भी मरीज नहीं मिला। दो लोगों में मलेरिया की पुष्टि हुई है। इनकी हालत ठीक है। सीएचसी, एसएन कॉलेज और जिला अस्पताल से रोजाना नमूनों की जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन

सीएचसी पर पांच-पांच बेड की व्यवस्था: सीएमओ
सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि डेंगू-मलेरिया के संदिग्ध मरीजों के लिए हर सीएचसी पर पांच-पांच बेड की अतिरिक्त व्यवस्था करने को कहा है। मलेरिया-डेंगू की प्रारंभिक जांच के लिए किट भी दी हैं। कंट्रोल रूम बनाया है। कोरोना के मामलों के लिए बनाई गई रैपिड रिस्पांस टीम को जिम्मेदारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें