फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकतंत्र सेनानी को गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दी गई अंतिम विदाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कुसमरा। गांव इंदरपुर निवासी लोकतंत्र रक्षक सेनानी रामपाल बाथम का रविवार की सुबह 88 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे काफी दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। सेनानी के निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। दोपहर बाद प्रशासन के प्रतिनिधि के रूप में एसडीएम गांव पहुंचे। गॉर्ड ऑफ ऑनर के साथ सेनानी को अंतिम विदाई दी गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव इंदरपुर निवासी रामपाल बाथम वर्ष 1975 में इमरजेंसी के दौरान तत्कालीन सरकार के विरोध और लोकतंत्र बहाली की मांग व प्रदर्शन को लेकर जेल गए थे। इमरजेंसी हटने के बाद वह जेल से छोड़े गए थे। इसके बाद आई सरकार में उन्हें लोकतंत्र रक्षक सेनानी का दर्जा मिला था। वह 88 वर्ष के हो चुके थे, रविवार की सुबह जैसे ही उनके निधन की खबर मिली तो क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। एसडीएम किशनी अनूप कुमार, तहसीलदार आनंद सिंह, क्षेत्राधिकारी भोगांव अमर बहादुर, इंस्पेक्टर बेगराम कश्यप, चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र सिंह, राजस्व निरीक्षक व लेखपाल आदि गांव इंदरपुर पहुंचे। सेनानी के घर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त की, वहीं पुष्प चक्र अर्पित किया। इसके बाद गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम विदाई दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें