कासगंज। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने ट्यूशन के खिलाफ प्रदर्शन किया। जनपद में ट्यूशन को बंद कराने के लिए जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा गया।
जिला संगठन मंत्री हर्षित पाराशरी ने कहा कि कोरोना काल में विद्यार्थियों के परिजनों की आर्थिक स्थिति कमजोर हुई है। सरकारी अध्यापक सरकार से वेतन लेने के बाद भी ट्यूशन पढ़ा रहे हैं। विद्यार्थियों पर ट्यूशन पढ़ाने के लिए दबाव डाला जा रहा हैं। उन्हें प्रेक्टिकल में कम अंक देने के लिए धमकाया जा रहा है। इससे विद्यार्थी मानसिक रूप से परेशान होते हैं। दोषी सरकारी शिक्षकों के खिलाफ मुकदमा चलाया जाए।
ज्ञापन देने वालों में विभाग अंकित, अवनीश कुमार, शशि उपाध्याय, रितिक कुमार सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।