सोरोंजी। यूपी बोर्ड परीक्षा में पेपर लीक होने के मामले में पत्रकार को साजिशन फंसाने और तीन पत्रकारों को जेल भेजने पर ऑल इंडिया रिपोर्ट्स एसोसिएशन व पत्रकारों ने नाराजगी जताई है। बैठक करके मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम ज्ञापन सौंपा और पत्रकारों को रिहा किए जाने की मांग की।
महामंत्री सचिन उपाध्याय ने कहा कि तीनों पत्रकारों को बलिया में बोर्ड की परीक्षाओं का पेपर लीक होने के मामले में आरोपी बनाया गया है। उन्होंने कहा कि जल्द पत्रकारों की रिहाई की जाए। पेपर लीक करने मामले का खुलासा करने वाले पत्रकारों को ही प्रशासन द्वारा आरोपी बना दिया गया है। उन्होंने कहा कि पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किया जाए। पत्रकारों का उत्पीड़न रोका जाए। नकल माफियाओं पर प्रशासन शिकंजा नहीं कस पा रहा हैं और पत्रकारों पर कार्रवाई की जा रही है। निर्दोष पत्रकारों को शीघ्र रिहा किया जाएा। ज्ञापन सौंपने वालों में पंकज पाराशरी, अमित तिवारी, अजेंद्र शर्मा, संजय कुमार चौधरी, अतुल कुमार यादव, रंजीत राय, आरके वर्मा, राहुल राजपूत, उबेद अली जयचंद, खुर्शीद अहमद, सत्यप्रकाश, शिवकुमार, राहुल दुबे, सुबोध महेश्वरी, अश्विनी महेरे मौजूद रहे।