फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: घाट पर गंगा स्नान करने पर मांगे 100 रुपये, नहीं देने पर श्रद्धालु को पीटा

Wed, 13 Sep 2023 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सोरोंजी। कछला घाट पर स्नान के बदले श्रद्धालु से 100 रुपये मांगे गए। जिसे नहीं देने पर उसकी पिटाई कर दी गई। मामले में श्रद्धालु ने आरोपी के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी है। बजरंग दल के नगर संयोजक ने श्रद्धालुओं से अवैध वसूली किए जाने की शिकायत कासगंज एवं बदांयू के एसपी से किए जाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

राजस्थान की भवानी मंडी के ग्राम सूलिया से श्रद्धालु राजू अपने परिजन के साथ बुधवार को गंगा स्नान के लिए आया था। वह कछला घाट पर पुरोहित ऋषभ पसनावत के साथ गंगा स्नान को गया था। स्नान करते समय कछला निवासी पंकज श्रद्धालु के पास पहुंच गया और घाट पर स्नान करने के बदले 100 रुपए मांगने लगा। श्रद्धालु ने देने से इन्कार कर दिया तो उसकी पिटाई कर दी गई। श्रद्धालु के साथ गए पुरोहित ने जब विरोध किया तो उससे भी अभद्रता की गई। श्रद्धालु राजू ने कोतवाली में आरोपी के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी है।
बजरंग दल के नगर संयोजक गोविंद महेरे ने कहा कि कछला घाट पर श्रद्धालुओं से अवैध वसूली और अभद्रता किए जाने की शिकायतें मिल रही हैं। मामले की शिकायत कासगंज व बदायूं के एसपी से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें