फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फॉलोअप : लिफ्ट देकर मोबाइल व चेन छीनने के मामले में रिपोर्ट दर्ज

Wed, 13 Sep 2023 11:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सहावर। कस्बे से अपने गांव वापस जा रही महिला को लिफ्ट देकर 3 कार सवारों ने उसके पास से मोबाइल व चेन छीन कर धक्का देकर फेंकने के मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस बदमाशों को चिन्ह्त करने के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम अमिरसा निवासी अनीता अपनी बहन अर्चना के यहां मोहल्ला नई बस्ती में आई हुई थी। वह मंगलवार की सुबह लगभग सवा 7 बजे सहावर से अपने गांव वापस जाने के लिए एटा रोड रेलवे फाटक के समीप टेंपो के लिए खड़ी हुई थी। तभी एक कार चालक ने अनीता को लिफ्ट देते हुए गांव छोड़ने की बात कही। महिला को कार में लिफ्ट देकर कुछ दूर पहुंचने पर कार चालक एवं उसमें सवार अन्य लोगों ने उससे मोबाइल एवं सोने की चेन छीन कर धक्का मारकर कार से फेंक दिया। मामले में महिला ने तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात कार चालक एवं अन्य बदमाशों के खिलाफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। बदमाशों को चिन्ह्त करने की कार्रवाई कर गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें