पिनाहट। थाना पिढौरा क्षेत्र के गांव विजयगढ़ी ताल के पास स्थित जाटव मोहल्ला बस्ती में शराब का ठेका संचालित है। दलित सुरक्षा संगठन भारत एकता मिशन के तत्वावधान में स्थानीय महिलाओं ने मंगलवार को ठेका हटाने की मांग पर एसडीएम बाह संतोष कुमार को डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी के नाम ज्ञापन साैंपा। संगठन ने ठेके को बस्ती से लगभग 10 किलोमीटर दूर स्थानांतरित करने की मांग की है।
महिलाओं ने बताया कि बस्ती के पास शराब ठेका होने से महिलाओं और बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ठेके पर आने वाले लोग गाली-गलाैज और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं। विरोध करने पर झगड़ा-विवाद हो जाता है। महिलाओं को असुरक्षा महसूस होती है। चेतावनी दी कि यदि ठेका नहीं हटाया गया तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगी। संवाद