फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मिढ़ाकुर रेलवे स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज का स्थान बदलने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बिचपुरी। कस्बा मिढ़ाकुर स्थित रेलवे स्टेशन पर बने फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) के वर्तमान स्थान को लेकर ग्रामीणों में असंतोष है। किसान-मजदूर नेता दिलीप सिंह और स्थानीय निवासी दिलीप सोलंकी ने बताया कि इस मुद्दे पर जल्द ही आसपास के गांवों की पंचायत बुलाकर आगे की रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मौजूदा एफओबी बुकिंग विंडो से काफी दूर स्थित है, जिससे यात्रियों को इसका अपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा है। यह पुल केवल दोनों प्लेटफॉर्म को जोड़ने तक सीमित है और स्टेशन से बाहर आने-जाने वाले लोगों के लिए उपयोगी साबित नहीं हो रहा है। उन्होंने सुझाव दिया है कि एफओबी को पुलिस चौकी के समीप वाले मार्ग से जोड़ते हुए दूसरी ओर गढ़ी गूजरा जाने वाले रास्ते तक बनाया जाए। इससे यह पुल न केवल दोनों प्लेटफॉर्म के बीच आवागमन को सुगम करेगा, बल्कि आसपास के गांवों के लोगों के लिए भी सीधा संपर्क मार्ग बन सकेगा। साथ ही, बुकिंग विंडो के नजदीक होने से रेल यात्रियों को प्लेटफॉर्म तक पहुंचने में भी सुविधा होगी। दिलीप सिंह ने रेलवे प्रशासन से जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए एफओबी के स्थान में परिवर्तन कर शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें