फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलायुक्त से दोषियों की गिरफ्तारी की मांग

Fri, 24 Apr 2015 02:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
सेंट मेरीज चर्च पर हमले का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा। गुरुवार को यंग मेंस क्रिश्चियन एसोसिएशन और कैथलिक यूथ का एक प्रतिनिधिमंडल मंडलायुक्त प्रदीप भटनागर से मिला। उन्होंने  दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की। साथ ही शहर के सभी चर्चों की सुरक्षा बढ़ाने की बात कही।
विज्ञापन


सेंट मेरीज चर्च के प्रधान पुरोहित फादर मून लाजरस ने पूरी घटना की जानकारी दी। यंग मेंस क्रिश्चियन एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी अमित कूपर तथा कैथलिक यूथ आगरा के अध्यक्ष एडवर्ड डेनियल ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। मंडलायुक्त ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इस मौके पर रेवरेंड मार्क जेम्स वॉल्श, सिस्टर जोस्फियाना, माइकिल सिल्वेरा, लारेंस मसीही, रोहित मैसी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


ज्ञापन में कहा
.सेंट मेरीज चर्च मामले की विस्तृत जांच की जाए, न कि खानापूर्ति
.दबाव में आकर पुलिस किसी निर्दोष को न फंसा दे
.इस तरह के कृत्य करने वालों को कड़ी सजा मिले
.प्रदेश के सभी चर्चों, मसीह शिक्षण संस्थाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए
.मसीही समाज के साथ भेदभाव न हो और बराबरी दर्ज मिले
.बीत छह माह में मिशनरी संस्थाओं, धर्मगुरुओं पर हमले हो रहे हैं, इनकी जांच हो
.धर्मगुरुओं, सिस्टर्स, नन आदि की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें