फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोहदे से परेशान होकर युवती ने लगाई आग

Fri, 24 Apr 2015 01:58 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शोहदे ने युवती का जीना मुश्किल कर दिया। शादी से इंकार करने पर घर में घुसकर गालीगलौज की और धमकाया। उसकी हरकतों से परेशान होकर युवती ने आत्मदाह का प्रयास किया था। पीड़िता के पिता ने शोहदे के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने अभी तक आरोपी को नहीं पकड़ सकी है।
विज्ञापन

बरहन क्षेत्र की युवती को गांव का एक युवक काफी समय से परेशान कर रहा था। बात करने के लिए दबाव डाल रहा था। शादी करने के लिए पीछे पड़ा था। इस बात की जानकारी युवती ने अपने परिवार वालों को भी दे रखी थी। इस पर युवक ने उसे आए दिन परेशान करना शुरू कर दिया। बुधवार को युवती की मां खेत और पिता शादी में गए थे। इसी दौरान आरोपी युवती के घर पहुंच गया। आरोप है कि युवती से गालीगलौज की। शादी के लिए धमकाना शुरू कर दिया। इसके बाद चला गया। इससे क्षुब्ध होकर युवती ने कमरे में खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। झुलसी हालत में उसको एसएन इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। इस मामले में पीड़िता के पिता ने युवक और उसकी मां के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि युवक और युवती में पहले से बातचीत होती है, लेकिन अब उसने बात करने से इंकार कर दिया था। मुकदमा दर्ज करके जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें