इंजेक्शन लेने आई थी आगरा
एसपी पूर्वी ने बताया कि आरोपी दीपाली पांडे के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज किया गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए कोविड एंटी ब्लैकमार्केटिंग स्क्वैड को लगाया गया। मंगलवार को दीपाली को हरीपर्वत क्षेत्र में रवि हास्पिटल के पास से गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि वह पीड़िता को जानती थी। इस पर उससे संपर्क हो गया। वह आगरा में इंजेक्शन की व्यवस्था करने आई थी। मगर, कोई व्यवस्था नहीं हो पाई। उसके पास इंजेक्शन भी नहीं थे। लालच में आकर रुपये ले लिए थे। महिला स्ट्रीट डाग के लिए कार्य करने वाली एनजीओ संचालित करती है। उसका पति भी सदस्य है। जो भी उनके साथ शामिल होगा, कार्रवाई की जाएगी।
फिरोजाबाद पंचायत चुनाव: जीत की घोषणा के बाद भिड़े प्रत्याशियों के समर्थक, पुलिसकर्मी सहित दो घायल