आगरा। कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही की अध्यक्षता में विधान भवन में कृषक समृद्धि आयोग की बैठक हुई। इसमें सदस्यों ने आलू की मंदी से किसानों को राहत देने की मांग की। आयोग सदस्य ऋषि कुमार ने आलू भंडारण भाड़ा पर 200 रुपये प्रति क्विंटल अनुदान की मांग की। उन्होंने बताया कि किसानों की आय दोगुनी करने और कृषि उत्पादन बढ़ाने पर चर्चा हुई।
ऋषि कुमार ने कृषि मंत्री को आलू की कम कीमतों से किसानों की हताशा से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि किसानों को आलू उपज का वाजिब मूल्य नहीं मिल रहा है। लागत निकालना मुश्किल हो रहा है, जिससे अगली फसल बोना भी कठिन होगा। इसके साथ ही मांग की कि किसानों को समय पर खाद, बिजली और सिंचाई के लिए नहरों में पानी की उपलब्ध समय पर की जाए।