फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जमीन की पैमाइश कराने की मांग, डीएम से मिला पीड़ित परिवार

Wed, 22 May 2024 06:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन की पैमाइश कराने की मांग, डीएम से मिला पीड़ित परिवार
विज्ञापन

मैनपुरी। तहसील किशनी के गांव उदयपुर के वृद्ध मोहर सिंह बुधवार को परिवार के साथ डीएम से मिले। ज्ञापन देकर मांग की कि जमीन की पैमाइश कराकर उनको न्याय दिलाया जाए। दूसरा पक्ष अभिलेखों में दर्ज उनकी जमीन पर कब्जा करना चाहता है। विरोध करने पर एससी/एसटी एक्ट के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे है। इससे पूरा परिवार मानसिक तनाव में आ गया है।

ज्ञापन में कहा है कि तहसील के राजस्व अभिलेखों में गाटा संख्या 1641 क और 1641 ख में उनके परिजन के नाम दर्ज हैं। इस गाटा संख्या की जमीन पर उनके परिजन का ही कब्जा हेै। जबकि 1642 ख में दूसरे पक्ष के लोगों के नाम दर्ज हैं। दूसरे पक्ष की जमीन पट्टे की तथा उनकी जमीन पैतृक है। दूसरे पक्ष के लोग उनके नाम 1641 क और ख में दर्ज जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। विरोध करने पर विनोद खटीक तथा अमित चक के पक्ष के लोग उनको एससी/एसटी एक्ट के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञापन में कहा है कि 19 मई को दूसरे पक्ष ने उनकी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की। विरोध करने पर सबक सिखाने तथा परिणाम भुगतने की धमकी दी। पीडि़तों ने डीएम से जमीन की पैमाइश कराकर न्याय दिलाने की मंाग की है। इस मौके पर श्रीकृष्ण, सुधीर कुमार, महादेवी, शिवकुमार, आशुतोष कुमार, अनारश्री, मुकेश प्रताप सिंह, राकेश, अवधेश मौजूद रहे। डीएम ने शिकायत पर संज्ञान लेकर जांच करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें