फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत

Wed, 22 May 2024 06:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत
विज्ञापन

मायके पक्ष ने दर्ज कराया दहेज हत्या का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी

भोगांव। गांव शिवपालपुर में मंगलवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ कर शव को कमरे से बाहर निकाला। मायके पक्ष ने ससुरालीजन दहेज के लिए प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आरोपी ससुरालीजन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जनपद फर्रुखाबाद के गांव जानकीपुर निवासी अमर सिंह ने एक वर्ष पूर्व पुत्री पुष्पा (25) की शादी थाना क्षेत्र के गांव शिवपालपुर निवासी चंद्रशेखर के साथ की थी। मंगलवार को जानकारी मिली कि ससुरालीजन ने पुत्री को मार कर कमरे में बंद कर लिया है। खबर मिलने के बाद मायके पक्ष के लोग आ गए। उधर पुलिस ने दरवाजा तोड़ कर पुष्पा का शव कमरे से बाहर निकाला। पिता अमर सिंह बताया कि शादी के कुछ दिनों बाद ही पुत्री को प्रताड़ित किया जाने लगा था। पति चंद्रशेखर, जेठ रिंकू, चाचा ससुर रामलडै़ते, जेठानी और सास आए दिन मारते पीटते थे। पुत्री के जेवर भी इन लोगों ने बेच दिए थे। कई बार पंचायत भी हुई लेकिन ससुरालीजन अपनी हरकत से बाज नहीं आए। मंगलवार को पुत्री को मारने के बाद सभी लोग कहीं चले गए। घर में कोई भी ससुरालीजन मौजूद नहीं मिला। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें