फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय तृतीया: सोने का दमका बाजार, ऑफरों की बहार, इस बार हर वर्ष से अधिक है कार की मांग

Sat, 22 Apr 2023 02:39 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में अक्षय तृतीया पर सोने का बाजार दमका हुआ है। वहीं मांग बढ़ने के साथ ऑफरों की भी बहार है। इस बार कारों की मांग भी हर वर्ष से अधिक है। 
 
विज्ञापन
अक्षय तृतीया पर आभूषणों की मांग बढ़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में अक्षय तृतीया की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को बाजार में रौनक छाई रही। सबसे ज्यादा भीड़ ज्वैलरी शॉप पर रही। लोगों ने सोने-चांदी और हीरे के आभूषण खरीदे। वहीं इस मौके पर गाड़ियों की बुकिंग भी की गई।

विज्ञापन


तनिष्क शोरूम के अनुराग बंसल ने बताया कि अक्षय तृतीया पर इस बार लाइट वेट आभूषणों की डिमांड है। हल्के और डिजानर आभूषण युवतियां पसंद कर रही हैं। वहीं सहालग होने के कारण भी बाजार में डिमांड बढ़ गई है। सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष नितेश अग्रवाल का कहना है कि अक्षय तृतीया पर चांदी की पायल, करधनी से लेकर चांदी के हल्के आभूषणों की डिमांड रही। खरीदारी आज शाम से ही शुरू हो गई। कई जगह आफर भी चल रहे हैं। इसका भी लोग फायदा उठा रहे
हैं।

इलेक्ट्रिक वाहनों के रजिस्ट्रेशन और टैक्स में छूट

इस बार अक्षय तृतीया और ईद के साथ साथ पड़ने के कारण ऑटोमोबाइल सेक्टर की बल्ले बल्ले हो गई। इस बार शनिवार को अक्षय तृतीया के बाद भी कारों की बुकिंग और डिलीवरी होगी। एक दिन बाद ही ईद होने से कारें फर्राटा भरने को तैयार हैं। मार्च के महीने में इलेक्ट्रिक वाहनों पर रजिस्ट्रेशन और टैक्स में छूट देने के प्रदेश सरकार के आदेश के बाद अक्षय तृतीया पर बंपर मांग है। 

अक्षय तृतीया पर कारों की मांग ज्यादा

ऑटोमोबाइल एसोसिएशन आफ आगरा की संस्थापक और संरक्षक डॉ. रंजना बंसल ने बताया कि इस बार अक्षय तृतीया और ईद पर कारों की मांग बेहद ज्यादा है। पहले से ही बुकिंग थी। शादी के सीजन के कारण कारों की डिलीवरी होगी। हालांकि सोने-चांदी के आभूषणों की बिक्री ही अक्षय तृतीया पर होती है, पर शादी और ईद के कारण कारें डिमांड में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें