फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में मृत फौजी का शव सड़क पर रखकर मुआवजे की मांग, लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद। अज्ञात वाहन की टक्कर से सोमवार की शाम फौजी एसपी अहमद खान की मौत हो गई थी। मंगलवार को आक्रोशित परिजनों ने टक्कर मारने वाले वाहन को पकड़ने और मुआवजे की मांग करते हुए धिमश्री गांव के पास फतेहाबाद मार्ग पर जाम लगा दिया। सीओ ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। इस दौरान करीब दो घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। वाहनों की लाइन लग गई थी।
विज्ञापन

धिमश्री गांव निवासी एसपी अहमद खान (30) सेना के संचार विभाग में कार्यरत हैं। इस समय उनकी तैनाती श्रीनगर में थी। इन दिनों वह अवकाश पर घर आए थे। परिजनों के मुताबिक सोमवार की शाम किसी काम से वह घर से निकले थे। रास्ते में किसी वाहन की टक्कर लगने से उनकी मौत हो गई। टक्कर मारने वाला वाहन लेकर भाग निकला।
मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद आक्रोशित परिजनों ने वाहन और चालक को पकड़ने और मुआवजे की मांग करते हुए गांव के समीप फतेहाबाद मार्ग पर जाम लगा दिया। दो घंटे तक चले जाम से दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चार दिन में कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

मृतक के मामा सूबेदार नबी हुसैन ने बताया कि अहमद खान पर माता-पिता, तीन बहनों और एक भाई सहित पत्नी और दो बच्चों की जिम्मेदारी थी। वहीं शोक में मंगलवार को धिमश्री में दुकानें भी बंद रहीं। सीओ फतेहाबाद सौरभ सिंह ने बताया कि चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग परिजन कर रहे थे। जल्द कार्रवाई का आश्वासन उन्हें दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें