फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 5 क्लीनिक व पैथॉलोजी पर होगी एफआईआर

Wed, 12 Jun 2024 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। सीएमओ डॉक्टर आरसी गुप्ता के निर्देश पर नोडल अधिकारी डॉक्टर अजय कुमार की गई कार्रवाई के दौरान अलग-अलग स्थानों पर पांच झोलाछाप को नोटिस दिए थे। सीएमओ कार्यालय पहुंचकर अभिलेखों की जांच और शपथ पत्र देने के निर्देश भी दिए थे, लेकिन बुधवार तक कोई भी कार्यालय नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

सीएमओ ने झोलाछाप के खिलाफ संबंधित थानों में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पत्र लिखा है। पांच झोलाछाप द्वारा नोटिस का जवाब नहीं देने पर अब उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होगी। नोडल अधिकारी ने कोसमा बरनाहल के सोनवीर, प्रवीन क्लीनिक के संचालक अनश कोसमा, मैनपुरी के राहुल राजपूत, ओमनगर पुडरी जागीर के अनिल कुमार औरर कुरावली के लखौरा में मां पैथोलाजी का संचालन कर रहे संजू के खिलाफ संबंधित थानों में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए पत्र भेजा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें